Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow३ मिनट पहले

गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 8 करोड़ से बना 100

गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 8 करोड़ से बना 100

गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 8 करोड़ से बना 100 महिलाओं की क्षमता वाला महिला शरणालय तैयार, आज करेंगे लोकार्पण *गोरखपुर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर के चरगावां में नवनिर्मित राजकीय महिला शरणालय का लोकार्पण करेंगे। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस शरणालय का निर्माण 8.05 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। इस भवन में 100 महिलाओं के रहने की क्षमता है। लोकार्पण से पहले मुख्यमंत्री चरगावां में ही निर्माणाधीन राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण भी करेंगे। कृषि विभाग के बीज गोदाम के समीप बने इस महिला शरणालय में आवासीय सुविधा के साथ महिलाओं की जरूरत के अनुसार सभी जरूरी सुविधाएं विकसित की गई हैं। भवन में 10 डारमेट्री कक्ष, 4 अध्ययन कक्ष, रोगी कक्ष, क्रेच रूम, डाइनिंग हॉल, किचन, स्टोर, शौचालय और स्नानघर बनाए गए हैं। प्रशासनिक कार्यों के लिए वर्कशॉप, वार्डन कक्ष और कार्यालय की भी व्यवस्था की गई है। संवासिनियों के अध्ययन और ज्ञानवर्धन के लिए पुस्तकालय भी बनाया गया है। यह राजकीय महिला शरणालय महिला कल्याण विभाग के अधीन संचालित संरक्षणात्मक एवं आवासीय संस्था है। इसका उद्देश्य घरेलू हिंसा, संकटपूर्ण परिस्थितियों, भटकाव अथवा अन्य सामाजिक और पारिवारिक कठिनाइयों से प्रभावित महिलाओं को सुरक्षित आश्रय, संरक्षण और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है। नए भवन में आवास के साथ अध्ययन, स्वास्थ्य, भोजन और बच्चों की देखभाल जैसी जरूरतों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं। इसी परिसर के पास 14.87 करोड़ रुपये की लागत से 100 किशोरों की क्षमता वाला संप्रेक्षण गृह भी बन रहा है। परिसर में किशोर न्याय बोर्ड के लिए अलग ब्लॉक भी बनाया जा रहा है। इसका निर्माण फरवरी 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसका उद्देश्य कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चों को सुरक्षित और बाल-अनुकूल वातावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और पुनर्वास की सुविधा देना है।

0 likes
0 comments0 shares