Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

भाजपा जिला कार्यसमिति में गोला का दबदबा, शत्रुघ्न बने कोषाध्यक्ष व रतन

भाजपा जिला कार्यसमिति में गोला का दबदबा, शत्रुघ्न बने कोषाध्यक्ष व रतन

भाजपा जिला कार्यसमिति में गोला का दबदबा, शत्रुघ्न बने कोषाध्यक्ष व रतन प्रकाश दुबे को उपाध्यक्ष की कमान। मदरिया । ----------------- कार्यकर्ताओं में उत्साह, बधाई देने वालों का लगा तांता.... भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की नई सूची जारी होते ही गोला क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के दो प्रमुख भाजपा नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उपनगर गोला निवासी व्यवसायी व वरिष्ठ भाजपा नेता शत्रुघ्न कसौधन को एक बार फिर जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पूर्व भी वे इस पद पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं, जिसके चलते संगठन ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है। वहीं, क्षेत्र के कुकुरहा निवासी रतन प्रकाश दूबे को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। रतन दूबे पूर्व में हिन्दू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं और लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनके इस चयन को संगठन के प्रति उनके समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिला अध्यक्ष जनार्दन त्रिपाठी के अनुमोदन तथा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर देर रात जारी सूची में दोनों नेताओं के नाम शामिल किए गए। सूची जारी होने के बाद से ही उनके आवासों पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी, नवनीत राय, राजकुमार हिन्दुस्तानी, सभासद दीपक जायसवाल, रामसजीवन मिश्र, वेद प्रकाश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष संदीप सोनकर, अजय राजभर, अमर मणि त्रिपाठी देवेश निषाद, संतोष त्रिपाठी, आलोक पांडेय, इमरान अंसारी, रिंकू चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर दोनों नेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

0 likes
0 comments0 shares