ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की हुई मौत प्रयागराज नेष्ट अपडेट से ब्यूरो चीफ-

ट्रेक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की हुई मौत प्रयागराज नेष्ट अपडेट से ब्यूरो चीफ- विश्वनाथ प्रताप सिंह औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर पुलिस चौकी के समीप ट्रेक्टर की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीपक पटेल और इंद्रपाल के रूप में हुई है। दीपक पटेल मेडिकल स्टोर चलाता था, जबकि इंद्रपाल एक प्राइवेट कंपनी में कलेक्शन का कार्य करता था। इंद्रपाल के दो बच्चे हैं जबकि दीपक पटेल अविवाहित था। घटना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना शुक्रवार के बड़गोहाना निवासी दीपक पटेल 25 पुत्र ब्रह्मानंद पटेल और नौगवा सलैया गांव के रहने वाले इंद्रपाल 35 पुत्र सूर्यदीप पाल बाइक से प्रयागराज जा रहे थे। रामपुर पुलिस चौकी के पास पहुंचे तभी हॉट मिक्स प्लांट के समीप तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची औद्योगिक थाना की पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से दोनों को स्वरूप रानी अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।