नेक्स्ट अपडेट न्यूज देवरिया, बारिश बनी काल: खेत से घर लौट रहे

नेक्स्ट अपडेट न्यूज देवरिया, बारिश बनी काल: खेत से घर लौट रहे युवक की गहरे पोखरी में पैर फिसलने से डूबने के कारण हुई मौत, गांव में पसरा मातम, नेक्स्ट अपडेट रिपोर्ट देवरिया। जनपद के खुखुंदू थाना क्षेत्र के भटहट गांव में रविवार के दिन एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, भटहट गांव निवासी मंजेश राजभर (28 वर्ष) पुत्र मोतीलाल राजभर अपने खेत से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश के कारण रास्ता फिसलन भरा हो गया। बताया जा रहा है कि उनका पैर अचानक फिसल गया और वे पास स्थित गहरी पोखरी में जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही खुखुंदू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज, देवरिया भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बारिश के मौसम में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं लोगों को सावधानी बरतने की सीख दे रही हैं। फिसलन भरे रास्तों और गहरे जलाशयों के आसपास विशेष सतर्कता बरतना बेहद आवश्यक है। देवरिया से नेक्स्ट अपडेट न्यूज की रिपोर्ट।