तरकुलहा धाम में नवरात्र का भव्य समापन, श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ

चौरी चौरा गोरखपुर।चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ माँ तरकुलहा देवी धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं व्यापार मंडल में हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर धर्मलाभ प्राप्त किया। यज्ञ के पश्चात कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ भाग लिया। इसके साथ ही नवमी के कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के महामंत्री राजेश जायसवाल, व्यापार मंडल के महामंत्री मुन्नीलाल चौहान, उपाध्यक्ष हिमाचल साहनी, ऋषि साहनी, रविंद्र जायसवाल (लाला भैया), पंडित विष्णु तिवारीअमरनाथ जायसवाल, विजय जायसवाल, डॉ. दिनेश यदुवंशी, सोनू पासवान, सचिन पासवान, सूरज सहित दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। आयोजकों ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में 31मार्च को दोपहर महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।