Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur४ मिनट पहले

विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी द्वारा सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर

विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी द्वारा सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर

विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी द्वारा सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गोला, गोरखपुर। गोला तहसील क्षेत्र के विकास खंड उरुवा अंतर्गत कुशलदेईया गांव स्थित पीएच इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर, शारीरिक रूप से सशक्त, आत्मरक्षा में सक्षम तथा वैचारिक रूप से जागरूक बनाना रहा। प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रतिभागी बालिकाओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए गए। उन्हें दंड (लाठी) संचालन, योगासन, बाधा पार करने की तकनीक, ऊंचाई पर रस्सी के सहारे चढ़ने की कला, पतले बांस पर संतुलन बनाकर चलने का अभ्यास, तलवारबाजी सहित अनेक शारीरिक एवं बौद्धिक कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिविर के दौरान उरुवा बाजार में भव्य पद संचलन भी निकाला गया। पद संचलन में बालिकाओं ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई, भारत माता तथा मां दुर्गा का स्वरूप धारण कर आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। इन मनमोहक झांकियों ने क्षेत्रवासियों का ध्यान आकर्षित किया और लोगों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया। शिविर के अंतिम दिन आयोजित प्रशिक्षण प्रदर्शनी में 200 से अधिक बालिकाओं ने आत्मरक्षा, शौर्य एवं शारीरिक कौशल से संबंधित विभिन्न प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिकाओं के साहस, अनुशासन और दक्षता को देखकर उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर बेटियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

0 likes
0 comments0 shares