महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई गोरखपुर । सामाजिक क्रांति के

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई गोरखपुर । सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती शनिवार को बसपा जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश निषाद के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय तुर्कमानपुर रावत पाठशाला गोरखपुर में मनाया गया। बसपा जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज को जगाने में ज्योतिबा फुले व उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले का योगदान इतिहास के पन्नों में दर्ज है आज समाज में पुरुषों के साथ महिलाओं का भी भागीदारी सुनिश्चित हुआ तो शिक्षा की देन है हमें अपने बच्चों को लड़के हो या लड़कियां समान दृष्टि से उच्च शिक्षा की तरफ अग्रसर करना चाहिए जयंती के अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले जी को शत-शत नमन बार-बार नमन करता हूं। लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी जावेद सिमनानी ने कहा आज शिक्षा की देन है की हर वर्ग के लोग अपने हक को अपने अधिकार को समझ रहे हैं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती जी ने अपने शासनकाल में सर्व समाज की बालिकाओं को शिक्षा पर महत्वपूर्ण नियम कानून बनाकर सहयोग किया जो अभी तक किसी सरकार ने नहीं कर पाया। बसपा के वरिष्ठ नेता ओम नारायण पांडे ने भी अपने विचारों को रखा। बैठक का संचालन जिला महासचिव परमेश्वर उर्फ छोटू सहारा ने किया। बैठक में सर्वश्री भाईचारा संयोजक डॉ प्रदीप निषाद जिला सचिव श्री नारायण विधानसभा प्रभारी अमित चंद्र गौतम रामप्रीत धुंसिया विधानसभा प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद लक्ष्मण राणा संजय कनौजिया बबलू कनौजिया संतलाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।