Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

राप्ती नदी में डूबे दो युवकों की मौत, घंटों बाद दूसरे का भी शव बरामद

राप्ती नदी में डूबे दो युवकों की मौत, घंटों बाद दूसरे का भी शव बरामद

घघसरा, गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या 10 जगदीशपुरम (गांही) के दो युवकों की शनिवार को राप्ती नदी में स्नान के दौरान डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे करतहरी सिसई घाट के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई तथा राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। स्थानीय लोगों तथा बचाव दल के प्रयास से एक युवक को बाहर निकालकर ठर्रापार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर प्रभात ने जांच के बाद 21 वर्षीय शिवम को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक गोलू (19 वर्ष) की तलाश के लिए प्रशासन, गोताखोरों और ग्रामीणों द्वारा लगातार खोजबीन की गई। काफी प्रयासों के बाद उसका शव भी नदी से बरामद कर लिया गया। दोनों युवकों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शव बरामद होने के बाद पीपीगंज पुलिस दोनों युवकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घाट पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, चेतावनी बोर्ड लगाने तथा बरसात के मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

0 likes
0 comments0 shares