*स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली* सहजनवा गोरखपुर दीनदयाल उपाध्याय राजकीय
*स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने निकाली सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली* सहजनवा गोरखपुर दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय सहजनवा, गोरखपुर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कौशल किशोर तिवारी के नेतृत्व में सवयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली जो कि चयनित वार्ड सं.- 09 पिपरा में पहुंचकर वहाँ के निवासियों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं ने हाथ में लिए स्लोगन बोर्ड एवं ‘न शौक न मजबूरी है हेलमेट पहनना ज़रूरी है,’ ‘जो तेज गति वाहन चलाएगा वह शीघ्र मौत पायेगा’ एवं नशे में गाड़ी न चलाएं, अपनी और दूसरों की जान बचाएं’ आदि नारों से क्षेत्रवासियों का ध्यान अपनी ओर सहज ही आकृष्ट किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कौशल किशोर तिवारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि “सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों के मामले में भारत विश्व में पहले नंबर पर है जो कि अत्यंत ही चिंताजनक एवं विचारणीय विषय है।” उन्होंने तेज गति से वाहन चलाना, नशे में ड्राइविंग करना, मोबाइल फ़ोन का उपयोग, यातायात नियमों की अनदेखी तथा हेल्मेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग न करना आदि को सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारण-बताते हुए सभी से सदैव यातायात के नियमों का गंभीरतापूर्वक पालन करने की अपील की। इस अवसर पर आयुष श्रीवास्तव, प्रिंस कुमार, आर्यन यादव, नाजिया खातून, अंतिमा, स्तुति मिश्रा, अंशिका मिश्रा, साक्षी दुबे, प्रिया शर्मा, आँचल यादव आदि उपस्थित रहे।