Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग ११ घंटे पहले

अल्टीमेटम खत्म, एक्शन शुरू: लखनऊ KGMU में मजार पर 'लावारिस' का ठप्पा,

अल्टीमेटम खत्म, एक्शन शुरू: लखनऊ KGMU में मजार पर 'लावारिस' का ठप्पा,

अल्टीमेटम खत्म, एक्शन शुरू: लखनऊ KGMU में मजार पर 'लावारिस' का ठप्पा, ढहने की कगार पर अवैध निर्माण! लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) परिसर में बनी मजार को प्रशासन ने अब 'लावारिस' घोषित कर दिया है. बार-बार नोटिस जारी होने के बावजूद किसी भी पक्ष द्वारा मालिकाना हक का वैध दस्तावेज न देने के बाद प्रशासन ने मजार को हटाने और बुलडोजर कार्रवाई के लिए सरकार से सहमति मांगी है. लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) प्रशासन ने परिसर के भीतर अवैध रूप से निर्मित मजार को 'लावारिस' घोषित करते हुए उसे ध्वस्त करने की तैयारी तेज कर दी है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जिम्मेदार पक्षों को नोटिस जारी कर मालिकाना हक का दावा पेश करने के लिए पंद्रह दिनों का समय दिया था. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार अतिरिक्त समय मिलने के बाद भी किसी संस्था या व्यक्ति ने कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया. इसके बाद केजीएमयू प्रशासन ने यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार को रिपोर्ट सौंपकर बुलडोजर कार्रवाई की संस्तुति भेजी है. पुलिस बल और प्रशासनिक उपलब्धता मिलते ही इस अवैध निर्माण को हटा दिया जाएगा.

0 likes
0 comments0 shares