Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

मनबढों ने मां बेटी को मार-पीट कर किया घायल, चार के खिलाफमुकदमा दर्ज,

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपार निवासिनी बंदना पुत्री लालमुनि की तहरीर पर पुलिस ने सोनू पुत्र राम बृक्ष, अर्जुन उर्फ विराट पुत्र राकेश, किरन देवी पत्नी विनोद और विशाल पुत्र जगदीश निवासी ग्राम सराय चांदपार के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपार निवासिनी बंदना पुत्री लालमुनि ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 26 मई 2026 को दोपहर साढ़े ग्यारह बजे गाली देने से मना करने पर सोनू, अर्जुन उर्फ विराट, किरन देवी और विशाल ने मुझे और मेरी माता राजपती देवी को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिए और जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मां और बेटी को अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

0 likes
0 comments1 shares