कुशहरी महोत्सव में खुशियों का संगम 165 ने लिए 7 फेरे

कुशहरी महोत्सव में खुशियों का संगम 165 ने लिए 7 फेरे 177 जोड़े बने जीवनसाथी, 165 ने वैदिक मंत्रों के बीच लिए सात फेरे, 12 का हुआ निकाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य आयोजन, जनप्रतिनिधियों एवं संतों ने नवदंपतियों को दिया सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद, सोमवार को भोजपुरी कलाकारों की सजेगी सांस्कृतिक महफिल बरियारपुर । देवरिया । कुशहरी महोत्सव में रविवार को खुशियों, उत्साह और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में कुल 177 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की । समारोह में 165 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ, जबकि 12 मुस्लिम जोड़ों का निकाह धार्मिक परंपराओं के अनुसार कराया गया । इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं एवं गणमान्य लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय, समृद्ध एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की । कुशहरी महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की उपस्थिति रही । आयोजन स्थल पर विवाह की रस्मों के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल रहा । सरकार की सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानपूर्वक संपन्न कराने की पहल की लोगों ने सराहना की।