Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर।जेष्ठ माह के बड़े मंगल पर बल्दीराय तहसील क्षेत्र के अशरफपुर वलीपुर

सुलतानपुर।जेष्ठ माह के बड़े मंगल पर बल्दीराय तहसील क्षेत्र के अशरफपुर वलीपुर गांव में उस समय अनोखी तस्वीर देखने को मिली,जब मुस्लिम युवक और क्षेत्र पंचायत सदस्य कमर अब्बास ने विशाल भंडारे का आयोजन कर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की।आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने छोला-पूड़ी और शर्बत का प्रसाद ग्रहण किया।बजरंगबली के जयकारों और भक्ति गीतों के बीच सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़े मंगल पर मुस्लिम युवक द्वारा कराए गए इस आयोजन की पूरे क्षेत्र में चर्चा रही। लोगों ने इसे गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक भाईचारे का जीवंत उदाहरण बताया।भंडारे में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह,ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह और भाजपा नेत्री श्रीमती बबीता अखिलेश तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर आयोजन की सराहना की।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम,सौहार्द और एकता का संदेश देते हैं।इस दौरान जीपी तिवारी,राहुल यादव, सौरभ मिश्रा, रोहित मिश्रा, सुरेश अग्रहरि, संदीप यादव, मोनू पाल, विनोद गुप्ता, सूरज यादव, लल्लू पाल, रामतेज पाल, विपिन यादव, मोनू खान, सुल्तान अली, डॉ. संजय यादव, सत्येंद्र चौरसिया, सज्जाद, लल्लन दूबे, रितेश मिश्रा और शनि जायसवाल समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares