Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpur३६ मिनट पहले

मनबढ ने युवक को बेवजह मारपीट कर किया घायल दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज,

हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर गरथौली टोला लरबरी निवासी गगन पुत्र राम सकल की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही जवाहिर पुत्र राम किशुन के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2),352,351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के गगन पुत्र राम सकल ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 31 मई 2026 को दोपहर दो बजे के करीब बेवजह गांव के ही जवाहिर ने मुझे भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लात घूसों और लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर जान-माल की धमकी देने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुझे अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

0 likes
0 comments1 shares