T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले
कौड़ीराम से आजमगढ़ के लिए बस में बैठा किशोर लापता, परिजन परेशान

कौड़ीराम से आजमगढ़ के लिए बस में बैठा किशोर लापता, परिजन परेशान कौड़ीराम (गोरखपुर): कौड़ीराम बाईपास से मऊ डिपो की बस में बैठकर अपने गांव के लिए निकला एक 14 वर्षीय किशोर लापता हो गया है। किशोर अपने बुआ के घर गजपुर आया हुआ था और वहीं से अपने पैतृक निवास जाने के लिए निकला था। मिली जानकारी के अनुसार, किशोर का घर आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र के मुसवा (पोस्ट हड़ौरा) गांव में है। वह कौड़ीराम बाईपास से मऊ डिपो की बस संख्या UP 78 LT 6088 पर सवार हुआ था, लेकिन उसके बाद से वह लापता है और घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन किशोर का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। परेशान परिजनों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी है और लोगों से भी ढूंढने में मदद की अपील की है।
0 likes
0 comments0 shares