Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

*TET के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस* *सेवा सुरक्षा को लेकर

*TET के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस* *सेवा सुरक्षा को लेकर

*TET के विरोध में शिक्षकों का मशाल जुलूस* *सेवा सुरक्षा को लेकर गोलघर से जिला पंचायत तक गूंजा विरोध* गोरखपुर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ, जनपद गोरखपुर के तत्वावधान में सोमवार को शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर अपनी सेवा सुरक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। जुलूस की शुरुआत शाम 5 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से हुई, जो गोलघर, गणेश चौराहा होते हुए जिला पंचायत चौराहा तक पहुंचा और वापस काली मंदिर गोलघर पर समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी हाथों में मशाल लेकर विरोध दर्ज कराते नजर आए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विशिष्ट बीटीसी संघ के प्रदेश मंत्री, जिला अध्यक्ष व महासंघ के जिला संयोजक तारकेश्वर शाही ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू करना उनकी सेवा सुरक्षा के खिलाफ एक साजिश है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 से ही नियुक्तियों में टीईटी अनिवार्य किया गया है, ऐसे में पुराने शिक्षकों पर इसे थोपना अनुचित है। महासंघ के जिला संयोजक व जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बाल विनोद शुक्ला ने बताया कि मशाल जुलूस के माध्यम से सरकार तक शिक्षकों की आवाज पहुंचाने का प्रयास किया गया है। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि सेवा सुरक्षा की इस लड़ाई में जिले के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं अटेवा के जिला अध्यक्ष सुनील दुबे ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर इस आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। विशिष्ट बीटीसी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री संजय राज सिंह, संरक्षक ज्ञानेश्वर पांडेय एवं डॉ. महेंद्र राय ने कहा कि यह लड़ाई देशभर के करीब 25 लाख शिक्षकों की है और इसे हर हाल में जीता जाएगा। कार्यक्रम का संचालन महासंघ के महासचिव द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि शिक्षक अपनी सेवा सुरक्षा के लिए हर संघर्ष करने को तैयार हैं। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रुपेश श्रीवास्तव एवं अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने भी समर्थन देते हुए आंदोलन में सहभागिता की। मशाल जुलूस में विशेष शिक्षक संघ, टीएससीटी सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में शिक्षक-कर्मचारी शामिल हुए। अंत में मीडिया प्रभारी राजकुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

0 likes
0 comments0 shares