Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpur२२ दिन पहले

युवा क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन,गारापुर टीम विजेता सुल्तानपुर। लंभुआ तहसील क्षेत्र के

युवा क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन,गारापुर टीम विजेता सुल्तानपुर। लंभुआ तहसील क्षेत्र के मीरानपुर क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित 10 दिवसीय युवा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुरुवार को खेला गया। फाइनल मैच के साथ ही टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेवार्थम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आशीष तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथि सहायता फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद सुफियान तथा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह के सुपुत्र व दुबेपुर ब्लॉक प्रमुख डिम्पल सिंह रहे।फाइनल मुकाबले में गारापुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धर्मापुर टीम को पराजित कर विजेता3 का खिताब अपने नाम किया। धर्मापुर टीम उपविजेता रही। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को 15 हजार रुपये,उपविजेता टीम को 8 हजार रुपये, मैन ऑफ द सीरीज को 2100 रुपये तथा मैन ऑफ द मैच को 1100 रुपये नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।इस मौके पर क्लब अध्यक्ष सैफ, उपाध्यक्ष राकेश सहित सहयोगियों ने अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

1400 likes
0 comments0 shares