Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर सरकारी कार्यालय में पीडी का डांस,वीडियो वायरल,बोले-नो कमेंट।विकास भवन में तैनात

सुल्तानपुर सरकारी कार्यालय में पीडी का डांस,वीडियो वायरल,बोले-नो कमेंट।विकास भवन में तैनात जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिंह का सरकारी कार्यालय में म्यूजिक पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।पीडी से जुड़ा वीडियो वायरल होने से विकास भवन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले पीडी ने विकास भवन के बाबू मनोज श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की थी। नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रार्थनापत्र भी भेजा गया था।वायरल वीडियो को लेकर पीडी अशोक कुमार सिंह से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने “नो कमेंट” कहकर जवाब देने से इनकार कर दिया।वीडियो कब का है,इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

0 likes
0 comments0 shares