Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

8500 पौधों से हरियाली का महाअभियान,एक पेड़ माँ के नाम बना जनआंदोलन

8500 पौधों से हरियाली का महाअभियान,एक पेड़ माँ के नाम बना जनआंदोलन रामपुर बाबुआन में सघन वन योजना के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण* *मंडलायुक्त से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष और सीडीओ तक ने लगाया पौधा* सुल्तानपुर। पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में रविवार को बल्दीराय तहसील की रामपुर बाबुआन ग्राम पंचायत में हरियाली का महाअभियान देखने को मिला। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत सघन वन योजना के तहत 8500 पौधों का वृहद वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।प्रशासन,जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की संयुक्त भागीदारी से आयोजित यह अभियान जिले के सबसे बड़े वृक्षारोपण कार्यक्रमों में शामिल रहा।कार्यक्रम में अयोध्या मंडल के आयुक्त एवं जनपद के नोडल अधिकारी राजेश कुमार ने पौधरोपण करते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जीवन की सुरक्षा का आधार हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करें,तभी अभियान का उद्देश्य सफल होगा।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ऊषा सिंह,मुख्य विकास अधिकारी विनय सिंह,बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह,उपजिलाधिकारी प्रवीण कुमार,खंड विकास अधिकारी विमलेश चंद्र त्रिवेदी,वन विभाग के अधिकारी बृजेश यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।सभी ने पौधरोपण कर हरित भविष्य का संकल्प दोहराया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों,स्वयंसेवी संगठनों और स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। पूरे परिसर में पौधरोपण के साथ संरक्षण का संदेश गूंजता रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान की सफलता पौधों के जीवित रहने और उनके वृक्ष बनने में है,इसलिए प्रत्येक पौधे की जिम्मेदारी समाज को मिलकर निभानी होगी।प्रदेश सरकार के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत आयोजित यह महाअभियान न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है,बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक चेतना को भी नई मजबूती देने वाला साबित हुआ।इस जिला विकास अधिकारी गजेंद्र कुमार तिवारी, उपायुक्त श्रम रोजगार अजीत कुमार सिंह, प्रधान शिवकरन शुक्ल,भाजपा नेता व प्रधान प्रतिनिधि निर्मल सिंह,जेई राज किशोर, एडीओ पंचायत दयावंत सिंह, एडीओ आईएसबी शिवकुमार,एपीओ स्मिता सिंह, विजय सिंह,मनोज कुमार यादव, सेक्रेट्री प्रिंस सिंह,राजस्व निरीक्षक मोहम्मद हमीद ,गोविंद सिंह,चंद्रनाथ पांडे,वन दरोगा राकेश पांडे आदि मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares