Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुल्तानपुर समरसता का संदेश, जनसंवाद और संवेदनाओं का संगम: विधायक विनोद सिंह

सुल्तानपुर समरसता का संदेश, जनसंवाद और संवेदनाओं का संगम: विधायक विनोद सिंह ने चौपालों के जरिए सुनी जनता की आवाज। सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने श्रीगुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के दीपोत्सव एवं समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत कटका मंडल के द्वारिकाधाम एवं कुशभवन (सरवन) सहित विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख मंदिरों में विशेष आयोजन किए गए। अतिथियों द्वारा संबंधित मंदिरों के पुजारियों, संतों अथवा जहां स्थायी पुजारी नहीं हैं वहां मंदिर की देखरेख करने वाले सेवाभावी व्यक्तियों को माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शाम के समय प्रत्येक चयनित मंदिर पर 65 दीपकों का सामूहिक दीप प्रज्वलन कर श्रीगुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विधायक विनोद सिंह ने कहा कि श्रीगुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का प्रेरक संदेश देता है। उनका विचार आज भी समाज को एकजुट करने और भेदभाव से ऊपर उठकर सेवा एवं सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान समाज में समरसता, सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसके बाद विधायक दूबेपुर ब्लॉक के होली का पुरवा गांव पहुंचे, जहां पूर्व प्रधान अरविंद वर्मा एवं तेज बहादुर पाल की अगुवाई में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों से संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इसके उपरांत सरैया बनकेपुर गांव में विश्वनाथ, पप्पू जायसवाल एवं संजय जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित चौपाल में लोगों की समस्याएं सुनीं। वहीं बनकेपुर दलित बस्ती में पप्पू जायसवाल की अगुवाई में आयोजित चौपाल में पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया। अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विधायक विनोद सिंह बनकेपुर गांव में दिवंगत बूथ अध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पूरे दिन चले क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक विनोद सिंह ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहे हैं।

0 likes
0 comments0 shares