Hamirpur६ दिन पहले
निपुण प्लस ऐप से डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया शत-प्रतिशत आकलन

हमीरपुर। महानिदेशक स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद में डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा निपुण आकलन किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार ने निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। सुमेरपुर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय नजरपुर में एआरपी अकबर अली के निर्देशन में प्रशिक्षु राजकुमार एवं कृष्ण दत्त द्वारा आकलन संपन्न हुआ। विद्यालय में सभी बच्चे उपस्थित रहे और निपुण प्लस ऐप के माध्यम से परीक्षण कराया गया। अधिकारियों ने इसे शिक्षा गुणवत्ता सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
300 likes
0 comments0 shares