Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur५ मिनट पहले

चौरीचौरा में महात्मा ज्योतिबा फुले की भव्य जयंती मनाई गई

चौरीचौरा में महात्मा ज्योतिबा फुले की भव्य जयंती मनाई गई

चौरीचौरा । महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को नगर के चकदेईया मोड़ स्थित एक मैरिज हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन श्रवण कुमार वेलफेयर सोसाइटी के सचिव विश्वजीत जायसवाल द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि विधायक ई सरवन निषाद रहे।कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और प्रतिभा सम्मान की झलक देखने को मिली। विशिष्ट अतिथि के रूप में एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष बेचन राम व नगर चेयरमैन सन्नी जायसवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय कुमार ने की। सन्नी सांवरिया की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के 10 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में चयनित 30 मेधावी बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाणपत्र, स्मृति चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. गगनदीप भारती, अजय प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर जायसवाल, प्रद्युम्न मिश्रा अविजित जायसवाल लवी रामबचन प्रजापति अशोक राय, राजन मद्धेशिया, डॉ. सत्य प्रकाश दुबे, अमित जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares