Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

बेलघाट में आत्मा योजना अंतर्गत आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, वैज्ञानिकों ने किसानों

बेलघाट में आत्मा योजना अंतर्गत आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, वैज्ञानिकों ने किसानों

बेलघाट में आत्मा योजना अंतर्गत आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए उन्नत खेती सुझाव बेलघाट गोरखपुर आत्मा योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बेलघाट ब्लॉक परिसर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. केपी सिंह एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए फसल प्रबंधन, उन्नत कृषि तकनीक और उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. सिंह ने कहा कि किसान प्रमाणित बीज ही कृषि गोदाम से प्राप्त कर उपयोग करें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर संतुलित मात्रा में खाद एवं उर्वरक का प्रयोग करें। उन्होंने विभिन्न फसलों में खाद-बीज की सही मात्रा, समय पर सिंचाई, गुड़ाई तथा फसल संरक्षण के वैज्ञानिक तरीकों को सरल भाषा में समझाया। किसानों ने बड़ी गंभीरता और ध्यानपूर्वक उनके विचारों को सुना। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. पूजा सिंह कौशिक सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रमेश सिंह, तारकेश्वर मिश्रा, रणवीर शाही, चंचल शाही, सुशील शाही, दुर्गेश विक्रम, बृजेश प्रताप सिंह, पत्रकार रोहित शाही, विशाल सिंह, रुद्र नारायण शुक्ला, विजय कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, महादेव मंडल एवं मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त कृषि विभाग के अधिकारीगण भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे और किसानों को विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने किसानों से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए सभी बिंदुओं को अपनाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम ने क्षेत्रीय किसानों को वैज्ञानिक खेती की दिशा में प्रेरित करते हुए कृषि उत्पादन बढ़ाने की नई राह दिखाई।

0 likes
0 comments1 shares