Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

भड़सार की बेटी शिवांगी मिश्रा बनीं साइंटिफिक अफसर, सम्मान समारोह में मिला अभिनंदन

भड़सार की बेटी शिवांगी मिश्रा बनीं साइंटिफिक अफसर, सम्मान समारोह में मिला अभिनंदन

सहजनवा, गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भड़सार की होनहार बेटी शिवांगी मिश्रा के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, लखनऊ में साइंटिफिक अफसर के पद पर चयनित होने पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नगर पंचायत घघसरा अध्यक्ष प्रभाकर दुबे और भारत सरकार के अधिवक्ता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने शिवांगी को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शिवांगी मिश्रा, अरविंद कुमार मिश्रा एवं सुमन मिश्रा की पुत्री हैं। समारोह में परिवार के वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार मिश्र, रामा मिश्रा, आर.पी. मिश्रा, चंद्रप्रभा मिश्रा, बृजेंद्र नाथ मिश्रा, दीपक उपाध्याय, शिवानंद मिश्रा, बेचन शर्मा, अशोक चौधरी, राम सहाय पांडेय, भोलू मिश्रा, भोलू तिवारी, रामप्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मुख्य अतिथि प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से ही सफलता मिलती है तथा बेटियां आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं। वहीं प्रभाकर दुबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों की उपलब्धियां पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समारोह के अंत में परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। पूरे गांव में इस उपलब्धि को लेकर खुशी और गर्व का माहौल रहा।

0 likes
0 comments0 shares