Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

माता के विक्षिप्त होने का लाभ उठाकर संपत्ति बेचने का आरोप, मुख्यमंत्री

माता के विक्षिप्त होने का लाभ उठाकर संपत्ति बेचने का आरोप, मुख्यमंत्री

माता के विक्षिप्त होने का लाभ उठाकर संपत्ति बेचने का आरोप, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार बांसगांव। ग्राम पशुपुरवा निवासी दिनेश गुप्ता पुत्र चंद्रभान गुप्ता ने अपनी माता की मानसिक स्थिति का लाभ उठाकर पारिवारिक संपत्ति बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।दिनेश गुप्ता का कहना है कि ग्राम टेकुआ चतुर और राजपुर में पूरे परिवार के सहयोग एवं आर्थिक योगदान से उनकी माता के नाम भूमि खरीदी गई थी। बाद में परिवार के बीच आपसी सहमति से खनगी बंटवारा भी हुआ था। उन्होंने बताया कि बंटवारे के बाद उन्होंने टेकुआ चतुर में दो अंडा फार्म स्थापित किए और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं।आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद उनकी माता की बीमारी और मानसिक स्थिति का फायदा उठाते हुए उनके भाई समेत कुछ अन्य लोगों ने विवादित भूमि का विक्रय कर दिया। दिनेश गुप्ता का कहना है कि उक्त भूमि को लेकर न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है, इसके बावजूद संपत्ति बेचे जाने से उन्हें करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है।पीड़ित ने एसडीएम बांसगांव व मुख्यमंत्री से शिकायत कर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा विवादित संपत्ति की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

0 likes
0 comments0 shares