Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoria४० मिनट पहले

प्रशासन ने नहीं बनाई सड़क ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बिछाया खड़ंजा,

प्रशासन ने नहीं बनाई सड़क ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बिछाया खड़ंजा,

प्रशासन ने नहीं बनाई सड़क, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बिछाया खड़ंजा, फिर प्रशासन ने उखड़वाया देवरिया जिले के बरहज तहसील क्षेत्र में भलुअनी विकासखंड के करमटार गंगा गांव में रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच विवाद सामने आया। वर्षों से रास्ते के निर्माण की मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाकर डीह की सरकारी भूमि पर मिट्टी भरवाकर खड़ंजा बिछा दिया। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और पुलिस बल की मौजूदगी में खड़ंजा हटवा दिया। इस कार्रवाई से गांव के दर्जनों परिवारों का आवागमन प्रभावित हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते के निर्माण के लिए राम आशीष यादव सहित कई लोगों ने विभिन्न अधिकारियों को कई बार प्रार्थना-पत्र दिए। आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। मजबूरी में ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से मिट्टी भरवाकर ईंट बिछाकर रास्ता तैयार कर लिया। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग दशकों पुराना है। उत्तर से दक्षिण दिशा में आरसीसी सड़क बनने के बाद यह रास्ता नीचे हो गया, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होने लगी। कई बार मांग उठाने के बावजूद निर्माण नहीं कराया गया। पूर्व प्रधान रामसमुझ यादव की शिकायत पर तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा। नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य पुलिस टीम के साथ पहुंचे और ग्रामीणों की मौजूदगी में खड़ंजा हटवा दिया। इस दौरान मौके पर काफी देर तक बहस और नोकझोंक होती रही। वहीं, वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि ने स्पष्ट किया कि उक्त खड़ंजा उनके द्वारा नहीं बनवाया गया था। इस संबंध में एसडीएम हरिशंकर लाल ने बताया कि संबंधित भूमि डीह श्रेणी की सरकारी जमीन है। बिना प्रशासनिक स्वीकृति या प्रस्ताव के कुछ लोगों द्वारा वहां ईंट बिछाकर खड़ंजा मार्ग बनाया गया था। शिकायत मिलने पर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि डीह की सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।

1 likes
0 comments1 shares