श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित देवरिया । बांसगांव सन्देश

श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित देवरिया । बांसगांव सन्देश । जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आज जनपद में श्रमिकों को स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न शिविरों का आयोजन किया गया । उसरा बाजार में आयोजित श्रमिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 130 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई । इसी क्रम में सीएचसी रुद्रपुर में आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित किया गया, जिसमें श्रमिकों एवं पात्र लाभार्थियों 80 आयुष्मान कार्ड बनाए गए । श्रम विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा समन्वय से आयोजित इन शिविरों के माध्यम से श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाओं तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।