Bansgaon Sandesh
Login

डाड़ी में 450 लोगों को लगा एंटी-रेबीज टीका, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया

डाड़ी में 450 लोगों को लगा एंटी-रेबीज टीका, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया

डाड़ी में 450 लोगों को लगा एंटी-रेबीज टीका, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप। मदरिया ----------- गोला क्षेत्र के डाड़ी गांव में रेबीज की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। बुधवार शाम तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 400 लोगों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई। इससे पहले मंगलवार को 50 लोगों को टीका लगाया गया था। इस तरह दो दिनों में कुल 450 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बुधवार सुबह 10 बजे से गांव में विशेष टीकाकरण कैंप लगाया गया। कैंप शुरू होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण टीका लगवाने पहुंचे। लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अतिरिक्त वैक्सीन की व्यवस्था भी की गई, ताकि संबंधित लोगों को समय पर टीका लगाया जा सके। फार्मासिस्ट सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम... टीकाकरण अभियान के लिए फार्मासिस्ट सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम डाड़ी पहुंची। टीम में सीएचओ राजेश यादव तथा फार्मासिस्ट अंकिता, प्रियंका और अरशद शामिल रहे। टीम ने कैंप में लोगों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई और बचाव के उपायों को लेकर आवश्यक जानकारी दी। चरणामृत में इस्तेमाल हुआ था गाय का दूध..... गौरतलब है कि डाड़ी चौराहे पर दुर्गा पूजा के दौरान चरणामृत बनाने में इस्तेमाल किए गए दूध को लेकर रेबीज की आशंका का मामला सामने आया था। जिस गाय का दूध पूजा में इस्तेमाल हुआ था, उसकी तबीयत बिगड़ने पर लक्षणों के आधार पर रेबीज की आशंका जताई गई थी। गाय का दूध कुछ चाय की दुकानों तक पहुंचने की जानकारी भी सामने आई थी। इसके बाद चरणामृत और दूध के संपर्क में आए लोगों में चिंता बढ़ गई थी।

0 likes
0 comments1 shares