सुल्तानपुर धनपतगंज के माधवपुर आचार्य गांव में बेकरी कारखाने की पार्टनरशिप को
सुल्तानपुर धनपतगंज के माधवपुर आचार्य गांव में बेकरी कारखाने की पार्टनरशिप को लेकर हुए विवाद में गोली लगने से घायल प्रभुनाथ निषाद उर्फ सोनू निषाद के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम प्रधान राममिलन वर्मा और उनके भाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया,जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाइसेंसी रायफल,कारतूस और बाइक बरामद की है।मंगलवार देर शाम बेकरी की साझेदारी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी।इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे प्रभुनाथ के पेट में गोली लग गई।गंभीर हालत में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है।सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार के अनुसार उपनिरीक्षक राकेश पाठक के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों आरोपियों को पीपरगांव अंडरपास से गिरफ्तार किया। प्रभुनाथ की पत्नी प्रीति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।