Bansgaon Sandesh
Login

पखरौली में सफाई कर्मी के बेटे का शव फंदे से लटका मिला

पखरौली में सफाई कर्मी के बेटे का शव फंदे से लटका मिला सुलतानपुर। पखरौली गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सफाई कर्मी रामकिशोर के छोटे बेटे का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना से गांव में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह बोले आत्महत्या का प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा मामला, डेड बॉडी भेजी गई पोस्टमार्टम के लिए

0 likes
0 comments0 shares