जिलाधिकारी ने किया निलंबित अपडेट- सुल्तानपुर- फोरलेन किनारे फार्म-6 और तहसील और
जिलाधिकारी ने किया निलंबित अपडेट- सुल्तानपुर- फोरलेन किनारे फार्म-6 और तहसील और राजस्व विभाग के जरूरी दस्तावेज मिलने का मामला। जाँच टीम ने प्रकरण में डीएम को सौंपी जाँच रिपोर्ट,डीएम ने मामले पर की कार्रवाई। इस मामले में प्रभारी रजिस्ट्रार कानून-गो,लम्भुआ शैलेन्द्र सिंह को डीएम ने किया सस्पेंड। अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर। एडीएम E, सीओ लम्भुआ और एसडीएम लम्भुआ कर रहे थे प्रकरण की जांच पड़ताल। सड़क किनारे एक खेत में डम्प किये गए सभी प्रपत्रों को सुरक्षित कर वापस लाया गया तहसील। जाँच टीम को मिली जानकारी-कुछ प्रपत्र 2018 के RC प्रपत्र है।इसी तरह कुछ फार्म-6 है,जो 2018 के है। पुरानी तहसील स्थित एक कमरे में ताला लगाकर सुरक्षित कर रखे गए थे ये सारे प्रपत्र। उस कमरे का ताला तोड़कर इन प्रपत्रों को वहां से निकालकर खेत मे किया गया था डम्प। जिन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा इसे किया गया है,ताला तोड़ा गया है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गयी है। कुछ शरारती तत्वों द्वारा इस प्रपत्रों को SIR से जोड़ा जा रहा है जो बिल्कुल गलत है। उन शरारती तत्वों को आइ-डेंटीफाई करते हुए मिस इन्फर्मेशन फैलाने के लिए उनपर भी हम कार्रवाई कर रहे है। आज सुबह तहसील लम्भुआ क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी फोरलेन के किनारे दियरा रोड पर एक झाड़ियों में मिला था तहसील लम्भुआ का प्रपत्रों का बंडल।