Bansgaon Sandesh
Login
SHIV SHANKAR CHAUDHARY
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

_राष्ट्रीय पत्रकार संघ-मानव अधिकार फोरम जिला सचिव शिवशंकर चौधरी ने माँ विंध्यवासिनी

_राष्ट्रीय पत्रकार संघ-मानव अधिकार फोरम जिला सचिव शिवशंकर चौधरी ने माँ विंध्यवासिनी

_राष्ट्रीय पत्रकार संघ-मानव अधिकार फोरम जिला सचिव शिवशंकर चौधरी ने माँ विंध्यवासिनी का किया दर्शन_ सुल्तानपुर बल्दीराय -राष्ट्रीय पत्रकार संघ-मानव अधिकार फोरम जिला सचिव शिवशंकर चौधरी ने अपने साथियों के साथ माँ विंध्यवासिनी का दर्शन और पूजन किया। उन्होंने बताया कि माँ विंध्यवासिनी एक प्राचीन और सिद्ध शक्तिपीठ है, जहाँ माता साक्षात् विराजमान हैं। इस स्थान का भगवान श्रीकृष्ण की जन्मलीला से जुड़ाव है और उन्हें उनकी बहन के रूप में भी माना जाता है। माँ विंध्यवासिनी को आदि शक्ति का स्वरूप माना जाता है। विंध्य पर्वत पर स्थित माता का मंदिर अपनी आध्यात्मिकता और मनोरम दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। गुफा के अंदर स्थित मंदिर में प्रज्वलित अखंड ज्योति इसकी दिव्यता को बढ़ाती है। शिवशंकर चौधरी ने बताया कि माँ विंध्यवासिनी का दर्शन करने पर भक्तों की सभी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं। उनके साथ पवन कुमार चौधरी, मनोज कुमार चौधरी, वीरेंद्र कुमार चौधरी, अरुन कुमार, अनिल कुमार, और शिवम कुमार ने भी माँ का दर्शन और पूजन किया।

0 likes
0 comments1 shares