गोरखपुर में स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर संचालकों की बैठक, समस्याओं और संगठन विस्तार पर चर्चा

गोरखपुर में स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर संचालकों की बैठक, समस्याओं और संगठन विस्तार पर चर्चा गोरखपुर बांसगांव संदेश। ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन नई दिल्ली के तत्वाधान में फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद के नेतृत्व में गोरखपुर मंडलीय कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में गोरखपुर व आसपास के जिलों के स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर के मालिकों, संपादकों और ब्यूरो के साथ समाचार पत्रों से जुड़े कानूनी मामलों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके बाद होली और ईद मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सेवई, गुजिया और चैत्र रामनवमी के फलाहारी प्रसाद के साथ लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान संजय त्रिपाठी, डॉ प्रेम नारायण भट्ट, उमेश मिश्रा, राशिद नूर, अरविंद वर्मा, मुर्तुज़ा हुसैन, जवाहरलाल निगम, हरेंद्र दुबे, नाशिम, इमरान और इकबाल सहित कई न्यूजपेपर संचालक मौजूद रहे।