डॉ. अमित सिंह का पहला सावन स्पेशल शिव भजन 'भोले बाबा तेरा दीवाना' रिलीज, यूट्यूब पर मिल रहा भरपूर प्यार

गगहा। बांसगांव संदेश। सावन माह के पावन अवसर पर प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. अमित सिंह का पहला सावन स्पेशल शिव भजन "भोले बाबा तेरा दीवाना" सोमवार को यूट्यूब पर रिलीज हो गया। रिलीज के साथ ही यह भजन श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है तथा यूट्यूब पर इसे अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। डॉ. अमित सिंह गोरखपुर जनपद के गगहा क्षेत्र के मेहदीया गांव निवासी स्वर्गीय सतीश सिंह के बड़े पुत्र हैं। वह मालहनपार स्थित साईं नेत्र चिकित्सालय तथा गगहा स्थित साईं नेत्र हॉस्पिटल का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं। चिकित्सा सेवा के साथ-साथ उन्हें संगीत और भक्ति गायन में भी विशेष रुचि है। इसी रुचि को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने सावन के अवसर पर भगवान शिव को समर्पित अपना पहला भजन प्रस्तुत किया है। भजन के रिलीज होने पर डॉ. राहुल श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, नीतीश सिंह, सौरभ सिंह सहित क्षेत्र के अनेक लोगों ने डॉ. अमित सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने विश्वास जताया कि वह चिकित्सा सेवा के साथ-साथ संगीत जगत में भी अपनी अलग पहचान बनाएंगे। https://youtu.be/QWbgKa_pxdM?si=yrNv_s3dpEiurENV