Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur७ दिन पहले

बांसगांव व्यापारी कल्याण समिति का वार्षिक उत्सव, आय-व्यय व प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत

बांसगांव व्यापारी कल्याण समिति का वार्षिक उत्सव, आय-व्यय व प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत

बांसगांव व्यापारी कल्याण समिति का वार्षिक उत्सव, आय-व्यय व प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत बांसगांव। बांसगांव व्यापारी कल्याण समिति का वार्षिक उत्सव समारोह धूमधाम से धन्नी सेठ के मकान परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्यतिथि पूर्व मेयर डाक्टर सत्या पांडेय तथा अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य शैलेन्द्र सिंह तथा संचालन डाक्टर राजेश पाठक ने किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अजय सिंह ने वर्ष 2025 की आय-व्यय का विवरण तथा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि समिति ने बीते वर्ष में व्यापारियों के हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिनमें आपसी सहयोग, सामाजिक सहभागिता और स्थानीय समस्याओं के समाधान के प्रयास शामिल रहे। अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि समिति का उद्देश्य व्यापारियों की एकता को मजबूत करना और उनकी समस्याओं को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। प्रस्तुत रिपोर्ट में वित्तीय पारदर्शिता पर जोर देते हुए आय के स्रोतों और व्यय का विस्तृत ब्यौरा रखा गया, जिसे सदस्यों ने सराहा। समारोह में उपस्थित व्यापारियों ने समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आगामी वर्ष के लिए सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के अंत में समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भविष्य में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व जिलापंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह,समाजसेवी अमरजीत सिंह,सुधा सिंह,अभय अग्रवाल,विनोद सिंह चीनी मिल जी यम,सत्येंद्र सिंह एडवोकेट,गिरजेश कसौधन,अनूप शाही,सत्य प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

701 likes
0 comments3 shares