पंचायत सहायकों का मानदेय देने में नहीं रुचि ले रहे सचिव, ब्लॉक से लेकर जिलाधिकारी तक है मौन

पंचायत सहायकों का मानदेय देने में नहीं रुचि ले रहे सचिव, ब्लॉक से लेकर जिलाधिकारी तक है मौन जखनिया स्थानीय ब्लाक अंतर्गत कुल 90 ग्राम पंचायतो में नियुक्त पंचायत सहायक कम डाटा ऑपरेटर की नियुक्ति शाशन द्वारा ग्राम पंचायतो में बने सचिवालय पर की गई और उनसे कार्य भी लिया जाता है लेकिन₹9000 प्रति महीने का मानदेय देने में सचिव हीला हवाली करते हैं ग्राम पंचायत में कार्य करने के लिए सचिव से लेकर एडिओ पंचायत व खंड विकास अधिकारी कार्य कराने का दबाव के साथ ही दंडात्मक कार्यवाही की धमकी जरूर देते हैं लेकिन दो साल तक बकाया मानदेय का भुगतान कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं मानदेय न लगाने का कारण पूछने पर पंचायत सहायकों ने बताया कि सचिव को कमीशन नहीं मिलता है इसलिये मानदेय नहीं लगाते हैं यही हाल पूरे ग्राम पंचायतो में है केयर टेकरों व टेंडर भुगतान का भी है जबकि सभी ग्राम पंचायतो में अधिकांश महीनो में अन्य फर्जी भुगतान वित्त से कराए जाते हैं अगर पूरे ब्लॉक के भुगतान की जांच करा दी जाए तो अधिकांश सचिव सलाखों के पीछे नजर आएंगे इस बारे में खंड विकास अधिकारी जखनिया से बात करने की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं हो सकी पंचायत सहायकों व केयर टेकरों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि वे इस मामले की जांच कर तत्काल मानदेय का भुगतान कराए