दिल्ली में गूंजी सुलतानपुर की पहचान,गोमती मित्र मंडल को महाकुंभ अमृत सम्मान

दिल्ली में गूंजी सुलतानपुर की पहचान,गोमती मित्र मंडल को महाकुंभ अमृत सम्मान 2025 सुलतानपुर।गोमती नदी के संरक्षण और जनसेवा के लिए वर्षों से चल रहे श्रमदान अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित समारोह में गोमती मित्र मंडल को महाकुंभ अमृत सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वरिष्ठ एवं संस्थापक पदाधिकारी अजय प्रताप सिंह ने संस्था की ओर से प्राप्त किया।यह सम्मान स्वर संसार वेलफेयर एवं कल्चरल सोसायटी नई दिल्ली तथा सोशल ट्रांसफॉरमेशन फाउंडेशन लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने इसे पूरे सुलतानपुर जनपद के लिए गौरव का क्षण बताया।सम्मान प्राप्त होने के अगले दिन रविवार को गोमती मित्र मंडल ने अपने नियमित साप्ताहिक श्रमदान के दौरान एक-दूसरे को बधाई दी और मां गोमती के समक्ष जनसेवा का संकल्प दोहराया। सुबह छह बजे से नौ बजे तक स्वयंसेवकों ने गोमती तट,परिसर,श्राद्ध स्थल और सीता उपवन की साफ-सफाई कर शाम की गोमती आरती की तैयारियां भी कीं।श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी,युवा मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा समेत बड़ी संख्या में गोमती मित्र शामिल रहे।