Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को मिला यातायात सुरक्षा व साइबर

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को मिला यातायात सुरक्षा व साइबर

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को मिला यातायात सुरक्षा व साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण सहजनवा, (गोरखपुर)। 44 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में भोलाराम इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-157) के चौथे दिन कैडेट्स को यातायात नियमों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शिविर का संचालन कैंप कमांडेंट ले० कर्नल रमन तिवारी के नेतृत्व में किया जा रहा है। व्याख्यान सत्र में प्रदेशभर में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए पहचान रखने वाले टी.एस.आई. राम वृक्ष यादव ने कैडेट्स को यातायात संबंधी महत्वपूर्ण नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क पर थोड़ी सी सावधानी बरतकर न केवल स्वयं को बल्कि अन्य लोगों को भी दुर्घटनाओं से बचाया जा सकता है। उन्होंने कैडेट्स से यातायात नियमों का पालन करने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इसके पश्चात एनआईआईटी फाउंडेशन टीम से आए साइबर विशेषज्ञ अवनीश श्रीवास्तव, नीरज सिंह व पंकज पाठक ने कैडेट्स को साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड के उपयोग तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सतर्क रहने के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशेषज्ञों ने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में कैंप कमांडेंट ने दोनों अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा कैडेट्स को प्राप्त ज्ञान को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

0 likes
0 comments0 shares