Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर जिले भर में मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज धूल

सुलतानपुर जिले भर में मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज धूल भरी आंधी के बाद आसमान काले बादलों से घिर गया और दिन में ही अंधेरे जैसा माहौल बन गया। इसके बाद शुरू हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी।तेज हवाओं और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई,जबकि आंधी के दौरान धूल का गुबार छाने से कुछ देर के लिए जनजीवन प्रभावित रहा।बारिश होते ही बच्चे,युवा और किसान उत्साहित नजर आए। किसान राकेश यादव ने इसे खरीफ फसलों की तैयारी के लिए लाभकारी बताया। अचानक बदले मौसम से पूरे जिले में सुहावना माहौल बन गया है और गर्मी का असर काफी कम हो गया है।

0 likes
0 comments0 shares