Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpur२ मिनट पहले

*वाशले लान्डरी का शुभारंभ, महंत श्रीशदास जी महाराज ने किया उद्घाटन*

*वाशले लान्डरी का शुभारंभ, महंत श्रीशदास जी महाराज ने किया उद्घाटन*

बड़हलगंज। बडहलगंज नगर के पटना चौराहे के समीप स्थित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वाशले लान्डरी का शुभारंभ रविवार को मदरिया शक्तिपीठ के महंत श्रीसदास जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर एवं पूजा-अर्चना के साथ किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया और संचालकों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के डायरेक्टर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता राजकुमार जायसवाल ने मुख्य अतिथि महंत श्रीसदास जी महाराज का स्वागत करते हुए उन्हें प्रतीकात्मक राम मंदिर का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है। अपने संबोधन में महंत श्रीसदास जी महाराज ने कहा कि किसी भी व्यवसाय की वास्तविक पहचान उसकी ईमानदारी, गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास से बनती है। उन्होंने कहा कि सेवा भावना के साथ किया गया कार्य हमेशा सफलता दिलाता है। उन्होंने लोगों से स्थानीय प्रतिष्ठानों को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ाते हैं। उन्होंने वाशले लान्डरी की निरंतर प्रगति और सफलता की कामना करते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। प्रतिष्ठान के डायरेक्टर राजकुमार जायसवाल ने बताया कि वाशले लान्डरी में आधुनिक मशीनों एवं उन्नत तकनीक के माध्यम से कपड़ों की धुलाई, ड्राई क्लीनिंग और अन्य सेवाएं गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा, गुणवत्ता और विश्वास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से एक बार सेवा का अवसर देने का आग्रह करते हुए भरोसा दिलाया कि उन्हें संतोषजनक एवं बेहतर सेवा प्रदान की जाएगी। उद्घाटन समारोह में आचार्य श्याम जी पाण्डेय, नितेश, डॉ. विजय, राधेश्याम जायसवाल, वीरू सोनकर, नवनीत जायसवाल, प्रदीप दुबे, प्रमोद, आशीष, रवि, आकाश, सूरज, उमेश, डॉ अहमद, इम्तियाज अंसारी, श्रवण जायसवाल, डॉ. मोअज्जम, गंगा सोनी एवं नंदलाल जायसवाल सहित नगर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शुभचिंतक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा सभी ने प्रतिष्ठान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

1 likes
0 comments0 shares