Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur३६ मिनट पहले

चौरी चौरा के आमकोल में गैस से भरी ट्रक के केबीन में लगी आग दमकल ने पाया काबू

चौरी चौरा के आमकोल में गैस से भरी ट्रक के केबीन में लगी आग दमकल ने पाया काबू

चौरीचौरा। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के आमकोल गांव में प्राथमिक विद्यालय के सामने गैस लदी खड़ी ट्रक में शुक्रवार कि रात में 12 बजे के केबीन में शार्ट सर्किट से आग लग गया। घटना के समय ट्रक चालक केबीन में सोया हुआ था। आग की लपटें देखकर गांव के दहशत में आ ग‌ए। आग को तीन दमकल की गाड़ी ने बुझाया। गांव में बड़ा हादसा टल गया। भारत गैस बैतालपुर सेफ्टी अधिकारी मंयक सिंह ने शनिवार को घटना स्थल का मुआइना और ड्राईवर से बातचीत किया। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के आमकोल गांव निवासी संगम पुत्र रामनरेश जो भारत गैस कि गाड़ी चलाता है। शुक्रवार कि रात मे बैतालपुर से 370 गैस सिलेंडर लदा ट्रक गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास खड़ा किया था। घर से खाना खाने के बाद रात में ट्रक में सो गया। रात में करीब 12 बजे ट्रक के केबिन शार्ट सर्किट से आग लग गया। इसकी सूचना ट्रक ड्राइवर संगम ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिया। सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह व प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा वेद प्रकाश शर्मा मौके पहुंचकर फायर ब्रिगेड गाड़ी को बुलाकर केबिन में लगीं आग बुझावा दिया।आग को बुझाने में तीन फायर ब्रिगेड गाड़ी आई थी। आग पूरी तरह बुझने बाद लोगों ने राहत का सांस ली।रसो‌ई गैस लदी ट्रक घारा गैस एजेंसी पिपराइच को जाना था।

0 likes
0 comments0 shares