बेलघाट क्षेत्र के ब्रम्हदेवामें कंबल वितरण, असहायों के चेहरे पर दिखी मुस्कान

बेलघाट क्षेत्र के ब्रम्हदेवामें कंबल वितरण, असहायों के चेहरे पर दिखी मुस्कान बेलघाट क्षेत्र के ब्रम्हदेवा गांव में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्यक्रम का नेतृत्व UDS पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जितेंद्र यादव एवं ग्राम प्रधान राम नगिना यादव ने किया। आयोजन के दौरान गांव की बड़ी संख्या में असहाय बुजुर्ग, महिलाएं एवं जरूरतमंद लोग एकत्रित हुए, जिन्हें ग्राम प्रधान एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्वयं अपने हाथों से कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण के दौरान ग्राम प्रधान राम नगिना यादव ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना हमारा सामाजिक दायित्व है। यह सेवा कार्य पूर्व से निरंतर चलता आ रहा है और आगे भी जारी रहेगा। इस पहल से असहाय महिलाओं और बुजुर्गों के चेहरे पर उत्साह और संतोष साफ नजर आया। लोगों ने इस मानवीय कार्य के लिए ग्राम प्रधान एवं विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे। मौके पर हिंदुस्तान समाचार पत्र के पत्रकार आकाश यादव, संदीप कनौजिया, नीरज कनौजिया, गोवर्धन प्रसाद, दुर्गेश यादव, पातिराम यादव, राहुल चौरसिया, प्रेम नारायण दुबे, विनोद दुबे, राहुल कनौजिया सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस तरह के सामाजिक कार्यों से न केवल जरूरतमंदों को राहत मिलती है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और मानवता की भावना भी मजबूत होती है।