पीएचसी में निःशुल्क कैंसर जाँच शिविर

भलुअनी।बांसगांव संदेश। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) परिसर में दिनाँक- 08/06/2026,सोमवार को निःशुल्क कैंसर जांच एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देवरिया के सहयोग से आयोजित इस शिविर का संचालन हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान करेगा। इसमें कैंसर की प्राथमिक जांच के साथ-साथ प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. नरेन्द्र बिरबिया शिविर में कैंसर के लक्षण, बचाव, शुरुआती पहचान और उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। जरूरतमंद रोगियों को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। यह शिविर भलुअनी, टेकुआ, सोनूघाट, नदोली, सहजौली, बभनी, बहोर धनौती, चौबेपुर, बीरपुर, पिपरा पूरन, लंगड़ा बाजार, ठाकुर देवा, पैकौली, सुरौली, दोहनी, देवकली जयराम सहित आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क जांच, परामर्श और प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है।