लेखपालों ने किया पूर्ण कार्य बहिष्कार, तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदेश नेतृत्व

लेखपालों ने किया पूर्ण कार्य बहिष्कार, तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जखनियां तहसील के सभी लेखपाल आंदोलन में शामिल जखनियां (गाजीपुर), 13 जून। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व एवं जिला इकाई के निर्देश पर शनिवार को तहसील जखनियां के समस्त लेखपालों ने पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान लेखपालों ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में एकजुटता का प्रदर्शन किया तथा शासन-प्रशासन का ध्यान समस्याओं की ओर आकर्षित कराया।उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा जखनियां द्वारा उपजिलाधिकारी को दिए गए पत्र में बताया गया कि जिला इकाई गाजीपुर के पत्रांक 03/जिला मंत्री/2026 के अनुपालन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत तहसील के सभी लेखपालों ने कार्यों का बहिष्कार किया। इसके तहत राजस्व एवं अन्य विभागीय कार्यों को स्थगित रखते हुए लेखपाल तहसील मुख्यालय पर धरने में शामिल हुए।धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान को लेकर कई बार शासन और प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तहसील इकाई के पदाधिकारियों ने बताया कि जनपद की अन्य तहसीलों में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने शासन से मांगों पर शीघ्र विचार कर समाधान निकालने की अपील की।धरना कार्यक्रम में तहसील इकाई के अध्यक्ष उदय प्रताप यादव, मंत्री आशुतोष पाण्डेय , वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार सिंह, उप मंत्री राज कपूर, अरुण यादव, शैलेश यादव, सौरभ सिंह ,माला रानी, सरिता यादव, अनिल फौजी, रमेश, सुनील कुमार, रमाशंकर राम, वंदना यादव, अखिलेश निलेश,सुरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में लेखपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आंदोलन की सूचना उपजिलाधिकारी जखनियां तथा तहसीलदार को भी प्रेषित की गई है।