बेलघाट की बिटिया संस्कृति श्रीवास्तव को शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्यपाल

बेलघाट की बिटिया संस्कृति श्रीवास्तव को शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्यपाल ने किया सम्मानित बेलघाट क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण उस समय आया जब वरिष्ठ पत्रकार एवं हिंदुस्तान पत्रिका से जुड़े आदरणीय वेद प्रकाश श्रीवास्तव की पुत्री संस्कृति श्रीवास्तव को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया। महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। संस्कृति श्रीवास्तव की इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन को यह सम्मान एक बड़ी पहचान के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, शिक्षाविदों और पत्रकार साथियों ने बिटिया संस्कृति को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि संस्कृति की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।