Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग ३ घंटे पहले

पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार के साथ नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार के साथ नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार के साथ नई कार्यकारिणी का हुआ गठन डाला/सोनभद्र - डाला बाड़ी, 05 जुलाई 2026। पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को डाला बाड़ी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने की। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा संगठन के विस्तार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के विस्तार के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान संतोष कुमार उर्फ बबलू को समिति का महामंत्री मनोनीत किया गया। अध्यक्ष एवं नव-निर्वाचित महामंत्री द्वारा संगठन के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में अर्जुन सिंह को अध्यक्ष, संतोष कुमार उर्फ बबलू को महामंत्री, मिथलेश भारद्वाज को उपाध्यक्ष, जोगिंदर सिंह को कोषाध्यक्ष, आमिल बेग, अनिल अग्रहरी एवं संजय केशरी को सचिव, अभिषेक शर्मा को संगठन मंत्री, कैलाश विहारी एवं मंटू शर्मा को सदस्य तथा शोएब खान को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का भरोसा जताया।

0 likes
0 comments0 shares