Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur२४ मिनट पहले

संचारी रोगों की रोकथाम और चुनावी तैयारियों को लेकर तहसील खजनी में

संचारी रोगों की रोकथाम और चुनावी तैयारियों को लेकर तहसील खजनी में

संचारी रोगों की रोकथाम और चुनावी तैयारियों को लेकर तहसील खजनी में बैठक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुणाल रस्तोगी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, लंबित मामलों और राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश खजनी/गोरखपुर। तहसील खजनी में संचारी रोगों की रोकथाम, आगामी चुनाव कार्यक्रम की तैयारियों तथा राजस्व से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी खजनी कुणाल रस्तोगी ने की। इस दौरान पीये केके दुबे सहित तहसील एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संचारी रोगों की रोकथाम को लेकर साफ-सफाई, जलभराव, स्वच्छ पेयजल, नालियों की सफाई और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुणाल रस्तोगी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके साथ ही आगामी चुनाव कार्यक्रम एवं तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि चुनाव से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में तहसील में लंबित राजस्व मामलों की भी समीक्षा की गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुणाल रस्तोगी ने अधिकारियों से लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि भूमि विवाद, पैमाइश, नामांतरण, दाखिल-खारिज सहित राजस्व से जुड़े मामलों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता से संबंधित मामलों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उनकी प्रगति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में प्रशासनिक कार्यों, राजस्व प्रकरणों, जनशिकायतों तथा विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए आम जनता को समयबद्ध तरीके से सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

0 likes
0 comments0 shares