Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

पांच दिन बाद गांवों में लौटी बिजली, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

पांच दिन बाद गांवों में लौटी बिजली, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

घघसरा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। विकास खंड पाली क्षेत्र के घघसरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब एक दर्जन गांवों में पांच दिन बाद बुधवार शाम बिजली आपूर्ति बहाल हुई। करीब 115 घंटे बाद बिजली आने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पिछले शुक्रवार से नेवास, कोटिया, मोहनाग, भगवानपुर, निबियहवा चौराहा, गोविंदपुर समेत दर्जनों गांव अंधेरे में थे। लगातार पांच दिनों तक बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोग मोमबत्ती के सहारे रात गुजारने को मजबूर रहे। वहीं इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे पेयजल की समस्या बढ़ गई। बुधवार शाम बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की। हालांकि कुछ गांवों में अभी आपूर्ति पूरी तरह सुचारु नहीं हुई है। अवर अभियंता जयराम गुप्त ने बताया कि अधिकांश गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शेष गांवों में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य प्रगति पर है।

0 likes
0 comments0 shares