Bansgaon Sandesh
Login
SHIV SHANKAR CHAUDHARY
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

*_पारा बाजार में आरएस ऑटो इलेक्ट्रिक मोटर्स ने धूमधाम से मनाया दो वर्ष पूर्ण होने का जश्न, हुआ हवन-प

*_पारा बाजार में आरएस ऑटो इलेक्ट्रिक मोटर्स ने धूमधाम से मनाया दो वर्ष पूर्ण होने का जश्न, हुआ हवन-प

सुल्तानपुर.बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारा बाजार स्थित सुल्तानपुर रोड पर संचालित आरएस ऑटो इलेक्ट्रिक मोटर्स ने सफलतापूर्वक दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में मंगलवार को प्रतिष्ठान परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर वरिष्ठ पत्रकार बब्बन वर्मा और उनकी पत्नी श्रीमती सरोज वर्मा, जो उपासना सिलाई कढ़ाई सेंटर की प्रशिक्षिका हैं, ने पुरोहित के सानिध्य में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। हवन में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने आहुति देकर प्रतिष्ठान की तरक्की की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जी.डी. ने कहा कि आरएस ऑटो इलेक्ट्रिक मोटर्स ने दो वर्षों में ईमानदारी और ग्राहक विश्वास के दम पर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यहां मिलने वाली इलेक्ट्रिक स्कूटी मजबूत और टिकाऊ है। बिक्री के समय किए गए वादों को पूरी निष्ठा से निभाया जाता है, इसी वजह से क्षेत्र में इसकी सेवा और गुणवत्ता की चर्चा हो रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, शिक्षक और पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चकशिवपुर के प्रधान प्रतिनिधि राकेश वर्मा, पूर्व प्रधान कस्बा माफियात राजू वर्मा, कवि एवं पत्रकार कर्मराज शर्मा, शिक्षक जगध्यान यादव, पत्रकार धर्मेंद्र शुक्ला, डॉ. शैलेंद्र सिंह सन आई हॉस्पिटल, पूर्व प्रधान पारागनापुर महेश जायसवाल, डॉ. सिद्दीकी, राजदेव यादव, रंजीत यादव, अनिल चौधरी, विनय यादव, ब्रजनाथ यादव, राम शुभावन, शीतला प्रसाद वर्मा, रामधीरज वर्मा, रामकुमार वर्मा, अनूप यादव, विक्रांत शुक्ला, आशीष मौर्य और डॉ. नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या से सेवानिवृत्त कर्मचारी रामबरन वर्मा, श्रीराम यादव व पवन रावत सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद थे। पूजन के बाद आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया और प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

0 likes
0 comments1 shares