सिद्धार्थनगर की रामकटोरी* *बनेगी जिले की* *नई पहचान, ODOP में* *चयन के

सिद्धार्थनगर की रामकटोरी* *बनेगी जिले की* *नई पहचान, ODOP में* *चयन के बाद बढ़ा उत्साह एक जिला, एक उत्पाद यानी ODOP योजना में सिद्धार्थनगर की पारंपरिक मिठाई रामकटोरी को स्थान मिला है। काला नमक चावल के बाद अब रामकटोरी मिठाई जिले की दूसरी पहचान बनने की ओर बढ़ रही है। योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक जिला, एक उत्पाद के तहत रामकटोरी के चयन के बाद सिद्धार्थनगर के मिष्ठान विक्रेताओं का उत्साह दोगुना हो गया है। इसी क्रम में सिद्धार्थनगर के प्रतिष्ठित मिष्ठान व्यवसायी कृष्ण कुमार गुप्ता, जो पिछले चार दशक से शहर में कृष्ण स्वीट्स का संचालन कर रहे हैं, ने रामकटोरी को जिले से निकालकर प्रदेशभर के लोगों तक पहुंचाने और इस विशिष्ट मिठाई को एक मजबूत ब्रांड बनाने का संकल्प लिया है। रामकटोरी को ब्रांड बनाने की इसी मुहिम के तहत कृष्ण कुमार की अगुवाई में रविवार, 9 अगस्त को एक क्रिएटर मीटअप कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के युवा कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को एक मंच पर लाना और रामकटोरी को हर घर तक पहुंचाने के लिए डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल करना था। कार्यक्रम में सिद्धार्थनगर के अलावा महाराजगंज, बलरामपुर, गोरखपुर और संत कबीर नगर समेत आसपास के जिलों से करीब दो दर्जन युवा कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स ने हिस्सा लिया। सभी क्रिएटर्स को रामकटोरी के इतिहास, उसकी खासियत और इसे तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कृष्ण कुमार का दावा है कि कृष्ण स्वीट्स में देसी घी से तैयार रामकटोरी करीब 10 अलग-अलग फ्लेवर में उपलब्ध है, जिनका स्वाद लोगों को पसंद आएगा। कार्यक्रम के माध्यम से क्रिएटर्स से अपील की गई कि वे रामकटोरी को सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाने और इसे एक बड़े ब्रांड के रूप में स्थापित करने में सहयोग करें। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कंटेंट क्रिएटर्स ने भी हिस्सा लिया। इन युवा क्रिएटर्स का कहना था कि अपने जिले की पहचान और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं। सभी ने आयोजकों की इस पहल की सराहना की और कहा कि जिले के क्रिएटर्स को एक मंच पर लाकर सम्मानित करना सराहनीय कदम है। कार्यक्रम में गोरखपुर से इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर डॉ. सैफ असलम और भोजपुरी गायिका आस्था त्रिपाठी भी शामिल हुईं। इसके अलावा शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी, व्यापारी और अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट और बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज के प्रबंधक राजेश चंद्र शर्मा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं यशोभूमि के प्रबंधक संतोष श्रीवास्तव, प्रतिष्ठित व्यवसायी राजन कसौधन, रवि अग्रहरि, शुभम श्रीवास्तव और उज्जवल श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम के अंत में सभी कंटेंट क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया। अब उम्मीद यही है कि जिस तरह काला नमक चावल ने सिद्धार्थनगर को देशभर में एक अलग पहचान दिलाई है, उसी तरह रामकटोरी भी जिले की मिठास को प्रदेश और देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने में कामयाब होगी।